नागौर: नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | Jun 6, 2024 नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश कुमावत ने गुरुवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लू तापघात व हीटवेव को देखते हुए चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।