नागौर: नागौर जिलेभर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
Nagaur, Nagaur | Jun 6, 2024 नागौर जिले भर में गुरुवार को खाद्य विभाग व चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में अलग अलग जगहों से खाद्य पदार्थों की दूकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आमजन को खाद्य पदार्थो मे मिलावट से दूर रखने के लिए शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए