नागौर: ताऊसर की एक महिला के खाते से रुपए ट्रांसफर कर ₹21237 की धोखाधड़ी की, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Nagaur, Nagaur | Jun 6, 2024 नागौर मे ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर बुधवार को कोतवाली थाने मे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार ताऊसर निवासी वर्षा पत्नी निर्मल साद ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके बैंक खाते से किसी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से किसी ने ऑनलाइन 21237 रुपए ट्रांसफर कर लिए जबकि उन्होंने बैंक खाते से किसी प्रकार से रुपए ट्रांसफर नहीं किए थे।