पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को दबोचा
जुरहरा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी नसीम पुत्र इदरीस (30), निवासी गांवड़ी, थाना जुरहरा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। कार्रवाई जुरहरा पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से की। मामले में अनुसंधान जारी है शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।