परबत्ता: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कबेला पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन, योजनाओं की जानकारी दी गई
परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज कबेला पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में शुक्रवार की शाम चार बजे तक राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदा