बारुन: बारुण व नरारी कला खुर्द में शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन
बारुण और नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र में पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से शानदार 'जुलूस-ए-मोहम्मदी' निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।