हुज़ूर: भोपाल में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल चोर गिरोह, बेंगलुरु से चोरी करने फ्लाइट से भोपाल आता था सरगना
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2024 भोपाल के गांधीनगर पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह का सरगना बेंगलुरु से चोरी करने फ्लाइट से भोपाल आता था और वारदात के बाद फ्लाइट से लौट जाता था। आज पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है और पूछताछ में इन्होंने 6 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। निशानदेही पर ₹13.50 लाख का माल भी बरामद हुआ है।