मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने थाना क्षेत्र के मठलोहियार गांव से एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया
हरसिद्धि पुलिस ने थाना क्षेत्र के मठलोहियार गांव से एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया है। उक्त युवक के साथ एक महिला से प्रेम प्रसंग की गांव में चर्चा है। युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत मे लिया है। एफ एस एल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच मे जुटी है। जानकारी शनिवार को 11 बजे मिली।