घुवारा: आदिवासी अंचल टपरियन बसोना में शिक्षा की नई शुरुआत, युग पुरुषार्थ सेवा संस्थान ने खोला मुफ्त शिक्षा केंद्र
आदिवासी बाहुल्य टपरियन बसोना गांव में युग पुरुषार्थ सेवा संस्थान ने निःशुल्क पुरुषार्थ शिक्षा केंद्र रविवार की दोपहर 12 बजे से शुरू किया है। संस्थान का उद्देश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ाई, संस्कार और आत्मविश्वास से जोड़ना है। गांव की खराब शैक्षणिक स्थिति को देखते हुए यह पहल शुरू की गई, जहां अब तक कोई युवा 10वीं पास नहीं कर पाया।