जालौन: जालौन कोतवाली पुलिस ने नगर जालौन से एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Jalaun, Jalaun | Feb 23, 2024 जालौन नगर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके चलते पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में शराब तस्कर के पास से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई। वहीं पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।