तुलसीपुर: कोतवाली जरवा पुलिस ने सरयू नहर पटरी भगवानपुर से चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
4 जून बुधवार लगभग 5:00 बजे कोतवाली जरवा पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त संतोष पुत्र त्रिवेणी निवासी थाना कोतवाली जरवा की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान सरयू नहर पटरी भगवानपुर से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया है।