तुलसीपुर: तुलसीपुर क्षेत्र के बैंकों में पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से किया आकस्मिक चेकिंग
4 जून बुधवार दोपहर 12:00 बजे तुलसीपुर क्षेत्र के बैंकों में पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग की गई। इस दौरान बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। बैंक में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए जागरूक रहने को कहा गया। सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी सतर्कता की दृष्टि से ब्रीफ किया गया।