तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित दो नफर वांछित अभियुक्तों को हरैया तिराहा से किया गिरफ्तार
4 जून बुधवार लगभग 2:00 बजे थाना तुलसीपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त को हरैया तिराहा से गिरफ्तार किया है। थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा बताया गया श्रीमन नारायण शुक्ला पुत्र त्रिलोकी नाथ निवासी पुरानी बाजार कहांरन मोहल्ला एवं महबूब आलम पुत्र मकसूद निवासी बैरागी पुरवा को हरैया तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।