तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं के निस्तारण हेतु दिया पत्र
3 जून मंगलवार शाम 5:00 बजे विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला के कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई की तुलसीपुर विधायक ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में विद्युत समस्याओं को दूर करने हेतु पत्र दिया है। उन्होंने जर्जर तारों को बदलने पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग की है।