कुचाई: खरसावां विधायक दशरथ गागराई पुतुलपीड़ गांव पहुंचे, झामुमो कार्यकर्ता दांसर बांदिया को दी श्रद्धांजलि
कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के पुतुलपीड़ गांव निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता दांसर बांदिया का बीते गुरुवार शाम को आसमानी बिजली की चपेट में आने से निधन हो गया है। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, पंचायत के मुखिया देवचरण हाईबुरु समेत पार्टी कार्यकर्ता उक्त गांव पहुंचे। वहीं विधायक दशरथ गाग