मुशहरी: रुई फैक्ट्री में भीषण आग, ₹35 लाख का नुकसान
मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र के समीप बुधवार की रात एक रुई फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां लगी रुई बनाने की मशीन और मोटर जलकर राख हो गई। फैक्ट्री की संचालिका विभा देवी (पत्नी पप्पू यादव, निवासी औराई के परमजीवर चक्की) ने बताया कि इस हादसे में करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ