Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह की #रशीद असली है या नकली का #पता_कैसे_करें आइए जानते है इस वीडियो के माध्यम से

8k views | Mandla, Mandla | Feb 8, 2021

MORE NEWS

प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया नैनपुर स्टेशन का लोकार्पण
अमृत भारत योजना से मिला नया आधुनिक स्वरूप

       प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसी कड़ी में मण्डला जिले के नैनपुर रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण भी किया गया।
       राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नैनपुर स्टेशन पर किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आमजन ने भाग लिया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय नेताओं ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना से छोटे शहरों के रेलवे स्टेशनों को भी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं।

स्टेशन को मिलीं ये नई सुविधाएं - जायसवाल

       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह स्टेशन अब यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुंदर बन गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। भारत सरकार ने नैनपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल किया। इसके बाद इसे पुनर्विकसित किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल मय सूचना प्रणाली, सुमन आयोजन, सोल्यूशन की नई समुचित व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्टेशन परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। 
      क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि नैनपुर रेलवे की दृष्टि से मंडला का प्रमुख स्टेशन है, यहाँ से रोजाना 18 गाड़ियाँ गुजरती हैं। भारत सरकार ने इसे योजना में शामिल किया जिससे सुविधाओं का विस्तार हुआ है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के अन्य स्टेशनों का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

बच्चों का किया सम्मान, कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

      लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगर पालिका अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती कृष्णा पंजवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती ओमवती उईके, मंडल रेलवे प्रबंधक श्री दीपक गुप्ता, प्रधान वाणिज्य प्रबंधक श्री विजय कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को मंच से सम्मानित किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh
#mandla
Dilip Jaiswal 
Sampatiya Uikey 
Faggan Singh Kulaste

प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया नैनपुर स्टेशन का लोकार्पण अमृत भारत योजना से मिला नया आधुनिक स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसी कड़ी में मण्डला जिले के नैनपुर रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण भी किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नैनपुर स्टेशन पर किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और आमजन ने भाग लिया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय नेताओं ने प्रधानमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना से छोटे शहरों के रेलवे स्टेशनों को भी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। स्टेशन को मिलीं ये नई सुविधाएं - जायसवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह स्टेशन अब यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुंदर बन गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के आधुनिकीकरण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। भारत सरकार ने नैनपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल किया। इसके बाद इसे पुनर्विकसित किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल मय सूचना प्रणाली, सुमन आयोजन, सोल्यूशन की नई समुचित व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्टेशन परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि नैनपुर रेलवे की दृष्टि से मंडला का प्रमुख स्टेशन है, यहाँ से रोजाना 18 गाड़ियाँ गुजरती हैं। भारत सरकार ने इसे योजना में शामिल किया जिससे सुविधाओं का विस्तार हुआ है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के अन्य स्टेशनों का भी आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। बच्चों का किया सम्मान, कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगर पालिका अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती कृष्णा पंजवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नैनपुर श्रीमती ओमवती उईके, मंडल रेलवे प्रबंधक श्री दीपक गुप्ता, प्रधान वाणिज्य प्रबंधक श्री विजय कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को मंच से सम्मानित किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Dilip Jaiswal Sampatiya Uikey Faggan Singh Kulaste

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित,
ग्रामीणों को बैंकिंग और बचत के लिए किया जागरूक

       भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंडला द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, नियमित बचत की आदत विकसित    करना तथा समय-समय पर अपना केवाईसी अपडेट रखने के प्रति जागरूक करना था।
       कार्यक्रम का आयोजन सीएफएल की क्षेत्रीय प्रमुख लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में ब्लॉक काउंसलर्स एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविरों में ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी भी दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को बैंकिंग और बचत के लिए किया जागरूक भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंडला द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, नियमित बचत की आदत विकसित करना तथा समय-समय पर अपना केवाईसी अपडेट रखने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन सीएफएल की क्षेत्रीय प्रमुख लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में ब्लॉक काउंसलर्स एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविरों में ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा वित्तीय अनुशासन के महत्व की जानकारी भी दी गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

राज्य स्तरीय कार्यशाला में बनी चर्चा का विषय मंडला की बाल संरक्षण पहल
भोपाल कार्यशाला में साझा किए मंडला के नवाचार

      मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में मंडला जिले की बाल संरक्षण पहल चर्चा का केंद्र बनी। पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में बाल कल्याण समिति की भूमिका विषय पर हुई इस कार्यशाला में जिला मंडला का प्रतिनिधित्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने किया।
        कार्यशाला में श्री गुप्ता ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा को मंडला में पॉक्सो प्रकरणों के प्रबंधन हेतु विकसित दस्तावेजीकरण प्रपत्रों, केस मैनेजमेंट प्रणाली और पीड़ित बच्चों को समयबद्ध सहायता देने के नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कलेक्टर के निर्देशन में बेसहारा और बाल भिक्षावृत्ति से प्रभावित बच्चों के परिवारों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्ययोजना भी साझा की। जनजातीय बहुल जिले में जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान के लिए वल्नरेबिलिटी मैपिंग की आवश्यकता पर भी बल दिया। 
        डॉ. निवेदिता शर्मा ने बालहित सर्वाेपरि के सिद्धांत को प्राथमिकता देने और पॉक्सो प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन की पारदर्शी नियुक्ति पर जोर दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला से मिले अनुभवों के आधार पर मंडला में बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़, समन्वित एवं बाल-अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि संकटग्रस्त बच्चों तक संरक्षण और पुनर्वास सेवाएं बेहतर पहुंच सकें। कार्यक्रम में प्रदेशभर की बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

राज्य स्तरीय कार्यशाला में बनी चर्चा का विषय मंडला की बाल संरक्षण पहल भोपाल कार्यशाला में साझा किए मंडला के नवाचार मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में मंडला जिले की बाल संरक्षण पहल चर्चा का केंद्र बनी। पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में बाल कल्याण समिति की भूमिका विषय पर हुई इस कार्यशाला में जिला मंडला का प्रतिनिधित्व सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने किया। कार्यशाला में श्री गुप्ता ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा को मंडला में पॉक्सो प्रकरणों के प्रबंधन हेतु विकसित दस्तावेजीकरण प्रपत्रों, केस मैनेजमेंट प्रणाली और पीड़ित बच्चों को समयबद्ध सहायता देने के नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कलेक्टर के निर्देशन में बेसहारा और बाल भिक्षावृत्ति से प्रभावित बच्चों के परिवारों की प्रोफाइलिंग कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्ययोजना भी साझा की। जनजातीय बहुल जिले में जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान के लिए वल्नरेबिलिटी मैपिंग की आवश्यकता पर भी बल दिया। डॉ. निवेदिता शर्मा ने बालहित सर्वाेपरि के सिद्धांत को प्राथमिकता देने और पॉक्सो प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन की पारदर्शी नियुक्ति पर जोर दिया। श्री गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला से मिले अनुभवों के आधार पर मंडला में बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक सुदृढ़, समन्वित एवं बाल-अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि संकटग्रस्त बच्चों तक संरक्षण और पुनर्वास सेवाएं बेहतर पहुंच सकें। कार्यक्रम में प्रदेशभर की बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

राज्य समन्वयक ने किया ग्राम उदयपुर एवं धनवाही का भ्रमण
महिला स्व-सहायता समूहों की बैठक लेकर कार्यों की सराहना की

 मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, भोपाल के राज्य समन्वयक (कृषि) श्री मनीष सिंह पवार ने 17 जुलाई को जनपद के ग्राम उदयपुर एवं ग्राम धनवाही का भ्रमण किया। ग्राम उदयपुर में उन्होंने माँ शारदा समूह एवं मिनी बचत समूह की बैठक में भाग लिया। बैठक में समूहों द्वारा की जा रही साप्ताहिक बैठक, आपसी बचत एवं लेन-देन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही शासन द्वारा समूहों को दी जाने वाली विभिन्न वित्तीय सहायता एवं योजनाओं की राशि के संबंध में समूह सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई।
 समूह की दीदियों ने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें प्राप्त हुए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और आय में वृद्धि हुई है। राज्य समन्वयक ने समूहों के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी दीदियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
 इसके पश्चात ग्राम धनवाही में दुर्गावती समूह एवं मां दुर्गा समूह की बैठक आयोजित की गई। यहां राज्य समन्वयक ने बीआरसी केंद्र का भ्रमण भी किया। इस दौरान कृषि सखी श्रीमती प्रभा टेकाम एवं श्रीमती रजनी मरावी द्वारा जैविक खाद, घनजीवामृत, जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की प्रक्रिया एवं उसके लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती की लागत कम की जा सकती है और बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी, श्री नजमुल हक, श्री मनमोहन अहिरवार एवं श्रीमती गिरजा देवी केवट उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

राज्य समन्वयक ने किया ग्राम उदयपुर एवं धनवाही का भ्रमण महिला स्व-सहायता समूहों की बैठक लेकर कार्यों की सराहना की मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, भोपाल के राज्य समन्वयक (कृषि) श्री मनीष सिंह पवार ने 17 जुलाई को जनपद के ग्राम उदयपुर एवं ग्राम धनवाही का भ्रमण किया। ग्राम उदयपुर में उन्होंने माँ शारदा समूह एवं मिनी बचत समूह की बैठक में भाग लिया। बैठक में समूहों द्वारा की जा रही साप्ताहिक बैठक, आपसी बचत एवं लेन-देन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही शासन द्वारा समूहों को दी जाने वाली विभिन्न वित्तीय सहायता एवं योजनाओं की राशि के संबंध में समूह सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई। समूह की दीदियों ने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें प्राप्त हुए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और आय में वृद्धि हुई है। राज्य समन्वयक ने समूहों के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी दीदियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसके पश्चात ग्राम धनवाही में दुर्गावती समूह एवं मां दुर्गा समूह की बैठक आयोजित की गई। यहां राज्य समन्वयक ने बीआरसी केंद्र का भ्रमण भी किया। इस दौरान कृषि सखी श्रीमती प्रभा टेकाम एवं श्रीमती रजनी मरावी द्वारा जैविक खाद, घनजीवामृत, जीवामृत एवं बीजामृत बनाने की प्रक्रिया एवं उसके लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से खेती की लागत कम की जा सकती है और बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रबंधक श्री साहेब लाल सूर्यवंशी, श्री नजमुल हक, श्री मनमोहन अहिरवार एवं श्रीमती गिरजा देवी केवट उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को अधिकार, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सत्र, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान

 जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनपुर में छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
 कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
 जागरूकता सत्र के दौरान जेंडर संवेदीकरण पर विशेष चर्चा करते हुए छात्राओं को लड़के एवं लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश दिया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं उचित निपटान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय फल एवं सब्जियों के सेवन, नियमित खेल, व्यायाम और योग के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
 परियोजना नैनपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को अधिकार, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयोजित किया जागरूकता सत्र, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का हुआ सम्मान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनपुर में छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से घरेलू हिंसा एवं अन्य प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता सत्र के दौरान जेंडर संवेदीकरण पर विशेष चर्चा करते हुए छात्राओं को लड़के एवं लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश दिया गया। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं उचित निपटान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्थानीय फल एवं सब्जियों के सेवन, नियमित खेल, व्यायाम और योग के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना नैनपुर की परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा सैयाम ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह की #रशीद असली है या नकली का #पता_कैसे_करें आइए जानते है इस वीडियो के माध्यम से - Mandla News