फतुहा: जेठुली रेलवे अंडरपास के पास नदी पुलिस ने 450 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 16, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे अंडरपास के पास से एक सीएनजी टेंपो पर लोड 450 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज गुलजारबाग थाना क्षेत्र के उमेश आकाश कुमार है। पुलिस ने शराब और सीएनजी टेंपो को जब्त करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब राघोपुर दियारा क्षेत्र से लेकर जा रहा था।