कोल: अलीगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोग गंभीर रूप से घायल, हाइवे एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 अलीगढ़ के थाना गभाना और थाना अकराबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसे में बाइक सवार और स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इधर मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस 1033 के द्वारा घायलों को उपचार हेतु अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।