अरियरी: मुहर्रम को लेकर अरियरी में फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम
अरियरी प्रखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे अरियरी थाना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। डीएम आरिफ अहसन और एसपी बलिराम कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह मार्च हुसैनाबाद, नवीननगर ककड़ार, रामपुर, चोरदरगाह, सनैया, धनकॉल सहित कई गांवों में किया गया। इस दौरान एसपी, डीएम सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।