थलीसैंण: कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने थलीसैंण के नव निर्मित प्रशासनिक भवन का विधिवत उद्घाटन किया
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे थाना थलीसैंण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का फीता काटकर उद्धघाटन किया गया। अभी तक थाना थैलीसेण स्वास्थ्य विभाग के भवन में संचालित हो रहा था। थाना थलीसैण जनपद का सबसे बड़ा थाना है जिसमें सर्वाधिक 305 गाँव सम्मिलित हैं।