थलीसैंण: कैन्यूर गांव में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर, कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार दोपहर 12 बजे श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड थलीसैण के कैन्यूर में बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं का तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिविर से पूर्व उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया