थलीसैंण: ठाकुलसरी, बंदरकोट बीरोंखाल में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत
थाना थलीसैंण के अन्तर्गत बंदरकोट के समीप में गुरुवार दोपहर 2 बजे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिसमें सवार 3 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई । इस वाहन में चार स्कूली बच्चों द्वारा लिफ्ट ली गई थी जिनमें 3 बच्चों को मामूली चोटें आई है और एक बच्चा गंभीर है ।जिसे रामनगर रेफर कर दिया गया है, थाना पुलिस और sdrf मौके पर है।