हमीरपुर: इंगोहटा गांव में किशोर के लापता होने पर पिता ने लिखाया मुकदमा
गत गुरुवार की शाम घर से लापता किशोर के वापस नहीं लौटने पर पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। इंगोहटा निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि उसका इकलौता पुत्र शुभम गुप्ता 15 वर्ष गुरुवार की शाम 4.30 बजे घर से बगैर बताए लापता हो गया है। खोजबीन के बाद उसका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है।