हरदा: 15 जुलाई को किसान आंदोलन: हरदा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, NH-47 पर रहेगा डायवर्जन
Harda, Harda | Jul 13, 2026 15 जुलाई को प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए हरदा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान संगठन इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग यानी एनएच-47 पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करेंगे। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहेगा।