रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु किसानों के पंजीयन किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 07 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक किया जाएगा। किसान स्वयं के मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन कर सकते हैं।