धार: एसपी मयंक अवस्थी ने किया प्राचीन जल संरचना पुस्तक का विमोचन, डीएसपी आंनद तिवारी हैं लेखक
Dhar, Dhar | Jan 29, 2026 धार शहर की ऐतिहासिक जल संरचनाओं के जीवंत प्रतीक तालाब, बावडियाँ तथा कुओं के महत्वपूर्ण किन्तु अनछुए विषय पर धार नगर की प्राचीन जल संरचनाए शीर्षक से एक शोध पुस्तक की रचना हुई है। डीएसपी आनंद तिवारी ने करीब एक साल तक जल संरचनाओं को लेकर अध्ययन किया था। उक्त शोध पुस्तक का विमोचन कर्यक्रम धार शहर की निजी होटल में संपन्न हुआ।