धार: धार-इंदौर-दाहोद रेल परियोजना ने पकड़ी रफ़्तार, धार में रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में
Dhar, Dhar | Jan 29, 2026 धार–इंदौर–दाहोद रेल परियोजना का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। परियोजना के तहत धार में जारी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन भवन का फिनिशिंग कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।