धार: मनावर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिलें जब्त
Dhar, Dhar | Jan 29, 2026 मनावर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त।मनावर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। मनावर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामले का खुलासा गुरुवार शाम 5:00 बजे किया गया।