करछना: ब्यौहरा गांव में चेचर बाबा ने 8 साल की नाबालिका की हत्या कर शव भूसा वाले घर में छिपाया, पुलिस जांच में जुटी
करछना के औद्योगिक थाना अंतर्गत ब्यौहरा गांव में 8 साल की नाबालिका की उसके चचेरे बाबा ने देर रात पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को भूसा वाले कमरे में छिपा दिया। बच्ची देर रात तक कहीं दिखाई नहीं दी तो घर वाले खोजबीन करना शुरू किया। कुछ ही देर बाद उसका शव भूसा वाले घर में देखा। जहां उसके गर्दन के पास धार दार हथियार से वार के निशान थे