गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को सिहोरवा से किया गिरफ्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग़ लड़की से बलात्कार करने और बाद में पीड़िता के गर्भवती होने के मामले में आरोपी संजय निषाद को गुलरिहा थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार चौरसिया ने सिहोरवा से गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी पिछले 8 महीना से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसे आज गिरफ्तार किया है।