गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रखी
गोरखानाथ थाना क्षेत्र की रामनगर के हुदा मस्जिद और मोती बाग के अमन मस्जिद से लाउडस्पीकर को उतरवा दिया और मस्जिद कमेटी को हिदायत जी की छोटा साउंड लगाकर नमाज अदा की जाए। ऐसा न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी गई। थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और देखा गया कि कहां-कहां लाउडस्पीकर रखे गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।