रोसड़ा: भिरहा पश्चिम पंचायत में फसल बर्बादी के बाद भी अनुदान से वंचित किसान, सैटेलाइट रिपोर्ट पर सवाल
रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत भिरहा पश्चिम पंचायत के किसानों को कृषि विभाग की कार्यप्रणाली के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के बाद भी दर्जनों किसानों को कृषि इनपुट अनुदान से वंचित कर दिया गया है। विभागीय पोर्टल पर उन्हें “फसल अवशेष जलाने” के आरोप में निष्क्रिय दिखाया जा रहा है, जबकि किसानों का साफ कहना है कि उन्होंने