जगदलपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने महिला बाल विकास विभाग पर ₹50 करोड़ के साड़ी घोटाले का आरोप लगाया
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज कांग्रेस के संभागीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का अयोजन कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के महिला बाल विकास विभाग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की साड़ी खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी सरकार कमीशन खोरी मे लगी है।