भभुआ: अखलासपुर में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले को लेकर पुलिस की सख्ती, एसडीपीओ ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | Jan 13, 2026 भभुआ शहर के अखलासपुर में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले को लेकर पुलिस की सख्ती रहेगी। आज मंगलवार को 2:30 बजे एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर एसडीम और एसडीपीओ द्वारा शहर के संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके।