भभुआ: पति के लापता होने पर पत्नी ने भभुआ थाना में दिया आवेदन, पति की खोजबीन के लिए लगाई गुहार
Bhabua, Kaimur | Jan 13, 2026 पति को लापता होने पर पत्नी ने भभुआ थाना में आवेदन दिया है। आज मंगलवार को 1:30 बजे थाना पर दिए गए आवेदन में भभुआ थाना क्षेत्र के अकरी गांव निवासी भगवान दास शर्मा की पत्नी नंदनी शर्मा ने बताया कि मेरे पति भगवान दास शर्मा 5 जनवरी को घर से कह कर निकले कि मैं अपनी बहन देनवा गांव जा रहा हूं। बहन से भेंट मुलाकात कर वापस आ जाऊंगा मगर फिर वह घर वापस नहीं लौटे हैं।