भभुआ: रेलवे केबिन में सिग्नल छेड़छाड़ मामले की जांच में सहयोग लेने भभुआ थाना पहुंची जीआरपी पुलिस
Bhabua, Kaimur | Jan 13, 2026 रेलवे केबिन में सिग्नल छेड़छाड़ मामले में जांच पड़ताल में सहयोग लेने भभुआ थाना जीआरपी पुलिस पहुंची। आज मंगलवार को 12:30 बजे भभुआ थाना पहुंची जीआरपी पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को मुठानी पुसौली रेलवे के बीच रेलवे केबिन के सिग्नल में अज्ञात द्वारा छेड़छाड़ किया गया था। इस मामले में जीआरपी थाना में अज्ञात लोगों पर प्राथमिक के दर्ज की गई थी।