बैरगनियां: नेपाल जाने निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लोगों से लगाई मदद की
बैरगनिया प्रखंड के चकवा गांव निवासी एक युवक के लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। जानकारी के अनुसार, सद्दाम राही (पिता: युसूफ राही), निवासी ग्राम चकवा, पंचायत बरवा टोला, अपने घर से नेपाल जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए।