फतुहा: नदी थाना पुलिस ने रेडियो स्टेशन के पीछे रेलवे लाइन से 407 कैन बियर के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 8, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेडियो स्टेशन के पीछे रेलवे लाइन से 407 लीटर कैन बीयर बरामद किया है। मौके से दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। एक धंधेबाज विधि विरुद्ध बालक है। जबकि दूसरा जेठुली गांव का रहने वाला नीतीश कुमार है। अंधेरे का फायदा उठाकर कर 4 धंधेबाज भागने मे सफल रहा है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि किसी ट्रेन को वैक्यूम कर शराब को उतारा गया है।