कैलारस: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान कैलारस (मुरैना)। नगर के पुरानी सब्जी मंडी स्थित मित्तल कॉमर्स क्लासेज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला, मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।