शाजापुर: लोकसभा निर्वाचन की अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी होगी और मतदान 13 मई को होगा, शाजापुर में कलेक्टर ने दी जानकारी
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 21 देवास के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 18 अप्रैल 2024 को जारी होगी। 13 मई को मतदान होगा तथा चार जून को मतगणना होगी। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। दूसरी और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय दिखाई दे रहा है।