राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निसिंग में ब्लॉक-स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निसिंग में 9 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक-स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने वैज्ञानिक एवं नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयगत थीमों के अंतर्गत अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। Science, Technology and Innovation for a Sustainable and Self-Reliant Bharat विषय पर आयोजन था । प्रमुख थीमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), मैथमेटिकल मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (Mathematical Modeling and Computational Thinking), डिजास्टर मैनेजमेंट (Disaster Management) तथा अन्य वैज्ञानिक विषय शामिल रहे।
प्रदर्शित मॉडलों का मूल्यांकन चार निर्णायकों श्री मनोज कुमार PGT Maths, श्रीमती प्रीति डांगी PGT Physics, श्रीमती मीनाक्षी PGT Chemistry और श्री विजय कुमार PGT Biology द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के मॉडलों, उनकी वैज्ञानिक सोच, नवाचार, प्रस्तुतीकरण तथा समस्या-समाधान क्षमता का अवलोकन किया।
विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी के रूप में श्री रिंकू पीजीटी फिजिक्स, ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों ने पंजीकरण, व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, विद्यालयों, निर्णायकों तथा सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Karnal, Karnal | Oct 9, 2026