शहर के अलग-अलग हिस्सों में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में खंडवा के माता चौक पर जय पहलवान बाबा की ओर से शानदार आयोजन रखा गया। खास बात यह रही कि यहाँ मटकी को क्रेन की मदद से बीस फीट से भी ऊँचाई पर लटकाया गया। जानकारी शनिवार रात 10:30 बजे के लगभग की है।