खंडवा नगर: खंडवा: बदमाशों की थाने में हाजिरी, पुलिस ने कहा- गड़बड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला खंडवा पुलिस द्वारा जिले के सभी थानों में गुण्डा परेड आयोजित की गई। इस दौरान थाना क्षेत्रों के सूचीबद्ध बदमाशों एवं गुण्डा तत्वों को थानों में बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी को सख्त चेतावनी दी ।