गोरखपुर: भोले-भाले लोगों का म्यूल खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने मोबाइल किया बरामद
वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि अभियुक्तों द्वारा सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर वादी के लड़के से खाता खुलवाकर कर उसका एटीएम व चेकबुक लेकर उसके खाते में साइबर फ्राड के पैसों को मंगवाया जाता था।प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने घटना में शामिल वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा घटना का खुलासा किया गया