गाज़ीपुर: शहीद के मंच से अब्बास अंसारी ने कहा- मेरे रगों में भी वही लहू है, आखिरी बूंद तक करूंगा रक्षा
कारगिल युद्ध के वीर शहीद राम दुलार यादव के 27वें शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी पहुंचे। शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अब्बास अंसारी के संबोधन में जमकर राजनीतिक तेवर देखने को मिले। गाजीपुर के पड़ेनिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में अब्बास अंसारी ने शहीद राम दुलार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि वर्ष 1999 में उनके...