कांके: राज्यपाल ने बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित बांग्ला सांस्कृतिक मेले का किया उद्घाटन
Kanke, Ranchi | May 8, 2026 बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित बांग्ला सांस्कृतिक मेले का शुक्रवार शाम करीब सात बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि यह मेला भारत की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता उसकी विविधता है।