पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को 502 नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार
सुलतानगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 7:42 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि सुलतानगंज थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान पुलिस ने 502 पीस नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।