पन्ना: धरमपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Panna, Panna | Oct 24, 2024 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरमपुर में आज यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ।