कांके: रांची स्थित समाहरणालय में लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ उपायुक्त की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वाड की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू होने के साथ भारत निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन हेतु उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में फ्लाइंग स्क्वाड की बैठक हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप से हो इसपर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।